नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की मदद से आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
इस बार सेकेंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 से 21 मई 2026 के बीच किया गया था। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित हुई थी, जिन्होंने अपने अंकों में सुधार या कंपार्टमेंट विषय की परीक्षा देने का विकल्प चुना था। रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिटल मार्कशीट DigiLocker और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध रहेगी। डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन, रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
यदि रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण परेशानी आती है, तो छात्र एसएमएस, आईवीआरएस और सीबीएसई के अन्य आधिकारिक माध्यमों का भी उपयोग कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही अपना रिजल्ट चेक करें।
