ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फैसला: आईएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों का डीए बढ़ा, अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा (AIS) के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के अफसरों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद अब इन अधिकारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा महानदी भवन से जारी आदेश के मुताबिक, यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी और इसका नकद भुगतान किया जाएगा। डीए की गणना मूल वेतन (बेसिक सैलरी) के आधार पर होगी, जिसमें कोई अन्य विशेष भत्ता शामिल नहीं होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट है कि किसी भी प्रकार के अतिरिक्त या गलत भुगतान की स्थिति में संबंधित अधिकारी से वसूली की जाएगी। इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के लाखों राज्य संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें एक बार फिर जाग गई हैं। कर्मचारी संगठन लंबे समय से केंद्र के समान महंगाई भत्ते की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि बड़े अफसरों को मिले इस लाभ के बाद राज्य सरकार अपने अन्य कर्मचारियों के लिए कब तक पिटारा खोलती है।