रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी अरुण पांडेय को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख (HoFF) नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य मंत्रालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। वर्तमान पीसीसीएफ वी. श्रीनिवास राव 31 मई को सेवानिवृत्त (Retire) हो रहे हैं, जिसके बाद अरुण पांडेय उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे।
इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के लिए हाल ही में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। बैठक में अरुण पांडेय के साथ-साथ अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नामों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया था। कड़े आकलन और चर्चा के बाद आखिरकार अरुण पांडेय के नाम पर अंतिम मुहर लगी और सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।

