ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी, 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना बताया जा रहा है।

जारी आदेश के मुताबिक अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं शशांक पांडे को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह जी. आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव का आयुक्त बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सरकार के इस फैसले के बाद कई विभागों के कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रशासनिक हलकों में इस तबादला सूची को अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे नगर निगमों और अन्य विभागों की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय आदेश के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।