आईएएस ट्रांसफर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले 5 जिला पंचायत सीईओ का तबादला

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में अहम बदलाव करते हुए नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का तबादला किया गया है। साथ ही कई अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा गजेन्द्र सिंह ठाकुर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा, जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी, एम. भार्गव को जिला पंचायत दंतेवाड़ा, तनय खत्रा को जिला पंचायत बस्तर और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जिला पंचायत राजनांदगांव का नया CEO नियुक्त किया गया है। वहीं सुरुचि सिंह को आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।