बैकुंठपुर में किराए के मकान में 12वीं की छात्रा का मिला शव, फांसी के फंदे पर लटका मिला शरीर

Follow Us

बैकुंठपुर । कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कचहरीपारा स्थित किराए के मकान में छात्रा का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मृत छात्रा की पहचान सूरजमुखी लकड़ा के रूप में हुई है। वह ग्राम मोदीपारा की निवासी थी और बैकुंठपुर के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के सिलसिले में वह कचहरीपारा में किराए के मकान में रह रही थी।

घटना की जानकारी मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।