नगर निगम के सामने से बाइक चोरी, 57 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। नगर निगम कार्यालय के सामने खड़ी बाइक चोरी करने वाले 57 वर्षीय आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी दिलीप सुरेश ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 मई 2026 को वह अपनी सीबी शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LH 9343 को नगर निगम कार्यालय के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आजाद खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बाइक चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत की चोरी की गई सीबी शाइन मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी: आजाद खान (57 वर्ष), निवासी अंबेडकर चौक, थाना गुढ़ियारी, रायपुर।