रायपुर में गंदगी की शिकायत पर निगम की त्वरित कार्रवाई, मिनी माता गार्डन और नमस्ते चौक में चला सफाई अभियान

Follow Us

रायपुर। नगर निगम के जोन क्रमांक-2 क्षेत्र में गंदगी की शिकायतें मिलने के बाद विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा हटाया गया और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त की गई। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन स्तर पर शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।

जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता पी.डी. धृतलहरे और जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंडरी स्थित मिनी माता गार्डन परिसर और देवेन्द्र नगर के नमस्ते चौक में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कचरा और गंदगी हटाकर संबंधित स्थानों पर स्वच्छता सुनिश्चित की गई।