‘भारत भाग्य विधाता’ की धीमी शुरुआत, पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ की कमाई

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं की है। 12 जून को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों के साहस की सच्ची कहानी पर आधारित है। संवेदनशील विषय और प्रेरणादायक कहानी होने के बावजूद फिल्म को शुरुआती दौर में दर्शकों का सीमित समर्थन मिला।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ द पास्ट’ जैसी नई रिलीज़ फिल्मों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। पहले दिन के बाद फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 1.19 करोड़ रुपये पहुंच गया है।यह फिल्म कंगना रनौत की पिछली फिल्म इमरजेंसी की ओपनिंग डे कमाई को भी पीछे नहीं छोड़ सकी। इमरजेंसी ने रिलीज़ के पहले दिन लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत भाग्य विधाता का अनुमानित बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, हालांकि निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। कई समीक्षकों ने इसे 26/11 हमलों के दौरान कामा अस्पताल की नर्सों और कर्मचारियों के साहस को सामने लाने वाली भावनात्मक फिल्म बताया है।