मरकाटोला में भालू का आंतक: स्कूल और छात्रावास के पास 3 ग्रामीणों पर हमला, एक की हालत गंभीर

Follow Us

o लार गांव मरकाटोला में भालू का आतंक: हाई स्कूल व कन्या छात्रावास के पास 3 ग्रामीणों पर हमला, 1 गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया
o घटना से क्षेत्र में दहशत, स्कूल-छात्रावास के आसपास सुरक्षा बढ़ाने और भालू को पकड़ने की मांग

कांकेर। जिले के लार गांव मरकाटोला में बुधवार को एक भालू ने हाई स्कूल एवं कन्या छात्रावास के समीप तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिनमें 1 पुरुष 2 महिलाएं शामिल है,जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही 1 महिला घायल को चिकित्सा हेतु कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । मिली जानकारी अनुसार मृतक पुरुष हलाल जुर्री उम्र 36 वर्ष,मृतिका गौरसे बाई उम्र 34 ,गंभीर रूप से घायल खोरीन बाई के रूप में पहचान की गई है ।

बताया जा रहा है कि, भालू ने अचानक एक पुरुष ग्रामीण पर हमला कर दिया जिसे बचाने गई उनकी दोनों बहन पर भी भालू ने हमला कर दिया । जिससे उन्हें सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना स्थल हाई स्कूल एवं कन्या छात्रावास के बेहद करीब होने के कारण विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र में भालू की लगातार मौजूदगी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को जंगल और आसपास के इलाकों में अकेले न जाने की सलाह दी गई है। साथ ही भालू की निगरानी और उसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर खदेड़ने अथवा आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि, यदि यह भालू लगातार लोगों पर हमला कर रहा है तो वन विभाग को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए, क्योंकि स्कूल और छात्रावास के आसपास बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है।