सोमवार से बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय अनिश्चितकालीन हड़ताल, ग्राहकों की सुविधा के लिए अवकाश के दिन भी किया गया कामकाज
कांकेर। जिले में रविवार को सामान्यतः बैंक बंद रहने के बावजूद कई बैंक शाखाएं ग्राहकों के लिए खुली रहीं। सोमवार से बैंक कर्मचारियों के तीन दिवसीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के प्रस्ताव के मद्देनजर रविवार को बैंकिंग सेवाएं जारी रखी गईं, ताकि ग्राहकों को हड़ताल के दौरान होने वाली संभावित परेशानी से कुछ राहत मिल सके।
रविवार अवकाश का दिन होने के बावजूद बैंक कर्मचारियों ने शाखाओं में पहुंचकर आवश्यक बैंकिंग कार्य किए। इस दौरान बैंक पहुंचे ग्राहकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला। बैंक कर्मचारियों का कहना था कि लगातार तीन दिनों तक हड़ताल के चलते बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है, इसलिए ग्राहकों की सुविधा और आवश्यक कार्यों को देखते हुए रविवार को भी बैंक खोले गए।
हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए रविवार को बैंक खुले रहने से ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का अतिरिक्त अवसर मिला। इससे हड़ताल के दिनों में होने वाली संभावित असुविधा को कम करने में मदद मिलेगी।

