बिलासपुर हिंसा पर बघेल का सरकार पर हमला, गृह मंत्री की क्षमता पर उठाए सवाल

Follow Us

रायपुर। बिलासपुर में हुई हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गृह मंत्रालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। बघेल ने गृह मंत्री को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की और आरोप लगाया कि, सरकार व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है।

बस्तर में कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण अभियान, दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात दो पक्षों के विवाद के बाद तनाव बढ़ गया था। कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भीड़ जुटी और पथराव व तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। घटना में पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

आसमान में उड़ने का रोमांच! भारत की 5 बेहतरीन पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन

प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज की मदद से उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। मामले में कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मंत्रियों की वन-टू-वन बैठक पर भी बघेल ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि, मंत्री और अधिकारी आपसी तालमेल की कमी के कारण प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। राहुल गांधी के संविधान संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि, देश का संचालन संविधान के अनुसार ही होना चाहिए।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं