45-46 डिग्री मोटरसाइकिल से निकले अरुण वोरा, पानी के लिए मचा महा हाहाकार- तपती दोपहरी में बघेरा पहुंचे

Follow Us

दुर्ग। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही पेयजल समस्या के बीच आज तपती दोपहरी में पार्षदों के साथ पूर्व विधायक अरुण वोरा बघेरा क्षेत्र पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने पेयजल संकट, अनियमित जल आपूर्ति और क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि, वर्ष 2022 के बाद से पंप हाउस की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि, मंगलवार से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे क्षेत्र के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी नहीं मिलने से लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। अरुण वोरा ने कहा कि, जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है और संबंधित विभाग को इस ओर तत्काल ध्यान देते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।