बघेरा क्षेत्र में आज सुबह अरुण वोरा पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने लगातार बढ़ रहे बिजली बिल, बार-बार हो रही बिजली कटौती और क्षेत्र में बनी गंभीर विद्युत समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई। नागरिकों ने बताया कि, लगातार बिजली बाधित होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है तथा लोगों को दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खिचरिया रेजीडेंसी में भी गंभीर स्थिति सामने आई, जहां एक महिला लगभग 2 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और हर 3-4 दिन में कोई न कोई व्यक्ति लिफ्ट में फंसने की समस्या का सामना कर रहा है, जिससे रहवासियों में डर और आक्रोश का माहौल है।

अरुण वोरा ने कहा कि, जनता पहले ही बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान है और अब लगातार बिजली व्यवस्था की बदहाली लोगों की समस्याएं और बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि, नागरिकों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन को तत्काल ध्यान देते हुए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
