मोनाको। मोनाको में आयोजित एक लग्ज़री वॉच ब्रांड के इवेंट में अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने शानदार फैशन सेंस से सभी का ध्यान आकर्षित किया। समुद्र किनारे आयोजित इस खास कार्यक्रम में वह डिज़ाइनर गौरव गुप्ता के स्प्रिंग 2026 कॉउचर कलेक्शन ‘द डिवाइन एंड्रोजाइन’ के ब्रॉन्ज़-गोल्ड गाउन में नजर आईं। इस गाउन में कॉर्सेट-स्टाइल बॉडीस, एसिमेट्रिकल नेकलाइन और मेटैलिक चेन डिटेलिंग थी, जिसने उनके लुक को मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक टच दिया। थाई-हाई स्लिट वाली ड्रेप्ड स्कर्ट ने आउटफिट में ग्लैमर और एलिगेंस का बेहतरीन संतुलन जोड़ा।
अनन्या ने अपने बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया और न्यूड मेकअप के साथ लुक को मिनिमल रखा। एक्सेसरीज़ में उन्होंने एक लग्ज़री पियाजे घड़ी और Christian Louboutin के क्रिस्टल-जड़े Follis Strass पंप्स पहने, जिनकी कीमत करीब रु.1.05 लाख बताई जा रही है। अवांट-गार्डे इंडियन कॉउचर, लग्ज़री एक्सेसरीज़ और आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ के साथ अनन्या ने एक बार फिर साबित किया कि वह ग्लोबल फैशन मंच पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
