व्यवस्थित सफाई करवाने सहित आवश्यकता के अनुसार घाट में पेंटिंग,रंगरौगन कार्य , पेयजल, स्ट्रीट लाईट कका शीघ्र समुचित प्रबंधन करने के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश
रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने राजधानी रायपुर में महादेवघाट खारून नदी के तट पर छठ महापर्व के पूर्व सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का वहाँ पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
आयुक्त ने छठ महापर्व के पूर्व महादेवघाट की सुव्यवस्थित सफाई करवाने सहित आवश्यकता के अनुसार पेयजल, स्ट्रीट लाईट का समुचित प्रबंधन करवाने और पेंटिंग, रंग रौगन के कार्य शीघ्र करवाने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सम्बंधित महादेवघाट छठ महापर्व आयोजन समिति के पदाधिकारीगणों, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त रवि राही, नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा की उपस्थिति रही।
