रायपुर। राजधानी आज क्रिकेट के रंग में पूरी तरह रंगने जा रहा है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 साल बाद आईपीएल मुकाबले की वापसी हो रही है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी क्रिकेट प्रेमियों के रोमांच को और बढ़ा रही है।

स्टेडियम में हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते शहर में IPL का माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर स्टेडियम सुरक्षा तक विशेष तैयारियां की गई हैं ताकि दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो। रायपुर में होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं माना जा रहा।
