कई लड़कियों से अश्लील चैट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

Follow Us

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर कई लड़कियों के साथ अश्लील चैट करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता एक ही कंपनी में सहकर्मी थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक उससे आपत्तिजनक और अश्लील बातचीत करता था, साथ ही धार्मिक विषयों पर भी चर्चा करता था। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी ने केवल एक ही नहीं, बल्कि तीन अन्य लड़कियों के साथ भी अश्लील चैट की थी। पुलिस अब उन सभी पीड़िताओं के बयान दर्ज कर रही है और उन्हें जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिस कंपनी में आरोपी और पीड़िताएं काम करती थीं, वह अब बंद हो चुकी है। आरोपी किसी उच्च पद पर नहीं था, बल्कि सामान्य कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।