भाटापारा। जिले में दिनांक 27 नवंबर 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, इंजीनियरिंग, यांत्रिक तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के साथ भाटपारा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां एवं जी एंड एस आर मनुअल के ए एंड सी नंबर 63, 66, 69 पर चर्चा, स्पैड से बचाव एवं जी आर 9.02, 9.07, 9.10, 9.11 एवं सम्बंधित एस आर पर चर्चा, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जाने वाली शीतकालीन सावधानियां एवं पेट्रोलिंग, सिग्नल एवं पॉइंट फेलुअर के दौरान सिग्नल एवं परिचालन कर्मचारियो के द्वारा बरती जाने वाली सावधानियाँ तथा डिसकनेक्शन एवं रिकनेक्शन पर चर्चा, गुडस शेड एवं साइडिंग से लोड क्लियर के दौरान हॉट एक्सल, ट्रेन पार्टिग, डोर हीटिंग, असामान्य लोड एवं तरपोलीन को लटकने से बचाव के लिए चालक, परिचालक एवं स्टेशन कर्मचारी के दवारा की जाने वाली जाँच, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में सनत कुमार साव, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 68 लोगों ने भाग लिया।
