पति के कथित प्रेम संबंध से परेशान एक नवविवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Follow Us

भिलाई । दुर्ग जिले के ग्राम उमरपोटी में पति के कथित प्रेम संबंध से परेशान एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उतई थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान रवीना यादव के रूप में हुई है, जबकि उसके पति का नाम विपुल यादव बताया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रवीना अपने पति के कथित अफेयर को लेकर काफी समय से तनाव में थी। बताया जा रहा है कि पति की गर्लफ्रेंड को लेकर रवीना और उसके बीच विवाद भी हुआ था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ।


Read more :- ई-केवाईसी नहीं करवाने पर सिलेंडर की डिलीवरी बंद


बताया जा रहा है कि विवाद के बाद विपुल ने पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया और वहां से चला गया। इसके बाद रवीना ने पति को करीब 17 बार फोन किया, लेकिन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने कथित

तौर पर बंद कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद, फोन कॉल और मृतका के कथित तनाव समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में सीएसपी हर्षित मेहर का बयान भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।