गुरुनानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर 22 नवंबर को भाटापारा में निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

Follow Us

भाटापारा। धन-धन साहिब गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार, 22 नवंबर को भाटापारा में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। नगर कीर्तन दोपहर 1 बजे हटरी बाजार स्तिथ गुरुद्वारा से प्रारंभ होगी। गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया एवं पंज प्यारे साहिबान की अगुवाई में नगर कीर्तन पूर्ण खालसाई शान, सिख मर्यादा एवं अनुशासन के साथ निकलेगा।

तुलसी विवाह पर ऐसे करें माता तुलसी का श्रृंगार, मिलेगा हरि का आशीर्वाद

नगर कीर्तन का मार्ग गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर हटरी बाजार
झूलेलाल मन्दिर, बस स्टैंड, सती मंदिर रोड, गोविंद चौक, राम सप्ताह चौक, जय स्तंभ चौक, फव्वारा चौक, रेस्ट हाउस स्टेशन होते हुए थाने के सामने वाले मार्ग से हटरी बाजार होकर पुनः गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचेगी।

तुलसी विवाह 2026: पूजा सामग्री से लेकर तुलसी के श्रृंगार तक जानें सबकुछ

इस अवसर पर नगर कीर्तन में गुरबाणी कीर्तन, सिमरन एवं गुरु साहिब की शिक्षाओं का संदेश दिया जाएगा। साथ ही खालसाई शौर्य एवं गौरव के प्रतीक गतका दल द्वारा आकर्षक एवं रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी ने समस्त नगरवासियों, धर्मप्रेमियों एवं गुरु नानक नामलेवा संगत से अपील की है कि वे अपने परिवार, बच्चों एवं रिश्तेदारों सहित नगर कीर्तन में सम्मिलित होकर गुरु महाराज जी के दर्शन करें, गुरबाणी कीर्तन एवं सिमरन का लाभ उठाएं तथा गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।