तुलसी विवाह 2026: पूजा सामग्री से लेकर तुलसी के श्रृंगार तक जानें सबकुछ

Follow Us

Tulsi Vivah 2026: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। हालांकि, कई जगहों पर एकादशी तिथि को भी तुलसी विवाह करने की परंपरा है। ऐसे में अगर आप भी इस साल अपने घर में तुलसी विवाह कराने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके लिए किन-किन पूजन सामग्रियों की आवश्यकता होगी।

सोनिया गांधी की किताब, राहुल का संस्मरण और सियासी संग्राम- रंजन श्रीवास्तव

तुलसी विवाह 2026:

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। इस साल द्वादशी तिथि 21 नवंबर 2026 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 22 नवंबर 2026 को सुबह 04 बजकर 56 मिनट पर समाप्त। उदया तिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026, शनिवार के दिन किया जाएगा। लेकिन अगर आप देवउठनी पर तुलसी विवाह करते हैं, तो 20 नवंबर 2026 को कर सकते हैं। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम, घर आएगी सुख-समृद्धि।

तुलसी विवाह की पूजन सामग्री:
तुलसी का पौधा और गमला
भगवान विष्णु या शालिग्राम जी की प्रतिमा
लाल, पीले या चुनरी वाले वस्त्र
पूजा की चौकी और आसन
मंडप सजाने के लिए गन्ना और केले के पत्ते
दक्षिणा और पूजा के लिए सिक्के
प्रसाद और भोग के लिए मिष्ठान्न
तुलसी माता के लिए श्रृंगार सामग्री
भगवान विष्णु के लिए पीले वस्त्र
कलश और आम के पत्ते
फूल, माला और तुलसी दल
फल, मिठाई और पंचमेवा
नारियल और हल्दी की गांठ
रोली, कुमकुम, अक्षत और चंदन
गंगाजल और शुद्ध जल
धूप, दीपक, कपूर और घी
रुई की बत्ती और अगरबत्ती
पान, सुपारी और लौंग
कलावा और जनेऊ
पंचामृत

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

तुलसी विवाह 2026 शुभ मुहूर्त:

  • प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 49 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक

आज है कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…