मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर जल्द ही एक अनोखा और मजेदार शो दस्तक देने जा रहा है। 12 जून 2026 को रिलीज होने वाले इस नए कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो का नाम ‘मां है ना’ है। इस बेहद दिलचस्प और पारिवारिक शो में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस निकिता रावल भी नजर आने वाली हैं। यह शो केवल कुकिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह हंसी-मजाक, लजीज व्यंजनों और परिवार की खूबसूरत कहानियों के जरिए मातृत्व (मदरहुड) के सच्चे जज्बे को सलाम करेगा।
शो में निकिता रावल एक बिल्कुल नए और अनोखे अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेंगी। वहीं, फिटनेस और फूड लव के लिए जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी अपने पारिवारिक मूल्यों के साथ इस शो में चार चांद लगाएंगी। पर्दे पर इन दोनों अभिनेत्रियों की जुगलबंदी और कमाल की एनर्जी इस शो का मुख्य आकर्षण होने वाली है। मेकर्स का मानना है कि दिल छू लेने वाले पलों और ढेर सारे मनोरंजन से भरपूर ‘मां है ना’ पारिवारिक रिश्तों पर एक नया नजरिया पेश करेगा। यह शो इस साल जी5 के सबसे खास और प्रेरणादायक प्रोजेक्ट्स में से एक बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
