ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार , 42 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत

Follow Us

रायपुर । उरला थाना क्षेत्र के मेटल पार्क में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार 42 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार राजेश्वरी वर्मा, पति कमलेश वर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 12, आजाद नगर, गणेश चौक, रावांभाठा, सुबह करीब 8 बजे स्कूटी से रावांभाठा स्थित अपने घर से मेटल पार्क की ओर जा रही थीं। इसी दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेक्यू 4822 की चपेट में आ गईं।

अमित शाह का घुसपैठ पर सख्त रुख, बोले- देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा

ट्रक की चपेट में आने से महिला के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह कुचल गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर उरला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को थाने में रखवा दिया है। मामले में मर्ग कायम कर अपराध दर्ज करते हुए दुर्घटना के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।