केंद्र के परिसीमन प्रस्ताव पर दीपक बैज का हमला, जनगणना को बताया जरूरी

Follow Us

रायपुर। प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिसीमन का काम जनगणना और सामाजिक आंकड़ों के आधार पर ही होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस प्रक्रिया के जरिए राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रही है।

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन इसे लागू करने के लिए परिसीमन की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से जनगणना के आंकड़ों से जोड़ा जाना चाहिए। उनका सुझाव है कि महिला आरक्षण मौजूदा लोकसभा सीटों के आधार पर भी लागू किया जा सकता है।

जागरूकता रैली के बीच बाल विवाह की तैयारी, पुलिस ने रोका

उन्होंने कहा कि लंबे समय से जनगणना नहीं होने के बावजूद परिसीमन को लेकर जल्दबाजी करना उचित नहीं है। बैज ने जातिगत जनगणना और ओबीसी वर्ग की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी सामाजिक वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्ष को भरोसे में लिए बिना संवैधानिक बदलावों की प्रक्रिया आगे बढ़ाना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए अनुच्छेद 330 का उल्लेख किया। बैज ने केंद्र सरकार से मांग की कि परिसीमन प्रक्रिया पारदर्शी हो और इसमें विपक्ष सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाए।

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार सौंपे