मुंबई। सपा सांसद प्रिया सरोज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी सगाई रिंकू सिंह से हो चुकी है और अब वह अपनी होने वाली सासू मां और ननद के साथ दिल्ली के लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचीं। जहां उनका हमेशा की तरह साड़ी में देसी रूप देखने को मिला, तो सासू मां और ननद नेहा भी सादी-सी साड़ी और सूट में नजर आईं। दरअसल, राम नवमी के दिन प्रिया ने नेहा सिंह और सास वीणा देवी के साथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान तीनों ने ही सिंपलिसिटी के साथ अपने लुक्स को स्टाइल किया, तो नजरें होने वाली बहुरानी पर टिक गईं। जिनका स्टाइल एक जैसा होने के बाद भी बोर न करते हुए अच्छा लग। मंदिर आने के लिए प्रिया के साथ सास वीणा देवी और ननद नेहा सिंह ने सॉफ्ट कलर पैटर्न वाले कपड़े पहने। सासंद पीले रंग की साड़ी में दिखीं, तो वीणा देवी हरे रंग की साड़ी पहने हुए हैं। वहीं, नेहा ने आइवरी और गोल्ड कॉम्बिनेशन वाला कुर्ता पहना। जहां तीनों का ही सिंपल देसी लुक बढ़िया लगा।
आपको बता दें की प्रिया के साड़ी लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो उनकी पीली साड़ी पर सेम कलर की थ्रेड से फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई। प्लीट्स वाले हिस्से को छोड़कर पूरी साड़ी पर कढ़ाई हो रखी है। कहीं छोटी- छोटी फ्लोरल बूटियां बनी हैं, तो कहीं बड़ा-सा फूल, जो बेल से अटैच है। वहीं, पल्लू के बॉर्डर को दिया जालीदार पैटर्न सुंदर लगा। जिसे नीट एंड क्लीन प्लीट्स और ओपन पल्लू के साथ उन्होंने ड्रेप किया और कभी सिर पर पल्लू लिए दिखीं, तो कभी इसे ग्रेसफुली शोल्डर से नीचे फ्लो करने दिया। बेशक प्रिया की साड़ियों के पैटर्न थोड़े बहुत बदलते रहते हैं, लेकिन उनकी जूलरी हमेशा सेम ही रहती है। उनके एक हाथ में सांप के डिजाइन वाली घड़ी नजर आती है, जो Bvlgari की Serpenti Tubogas वॉच लगती है, तो दूसरे में वह ब्रेसलेट पहने दिखती हैं। इसके अलावा इंगेजमेंट रिंग और गले में Vintage Alhambra का एक मोटिफ वाला पेंडेंट भी डेली बेसिस पर उनके गले में रहता ही है, जो सब इस लुक में नजर भी आ रहा है।
सोशल मीडिया इन्फलुएंर और यूट्यूबर नेहा स्ट्रैट फिट कुर्ता पहने हुए हैं। जिसकी बेल स्लीव्स के कफ को कट्स देकर उसे एम्ब्रॉयडरी से सजाया, तो साथ में मैचिंग पैंट्स पेयर की। जिसके साथ उन्होंने सुनहरे बॉर्डर और पत्तियों वाले पैटर्न से सजा दुपट्टा ओढ़ा, जिस पर छोटी-छोटी लाइन्स भी बनी हैं। जिसे सादे तरीके से गले में डाले, तो कभी सिर पर ओढ़े नेहा का अंदाज भी सिंपल और स्टाइलिश लगा। वहीं जब बारी नेहा के लुक को स्टाइल करने की आई, तो उन्होंने भी मिनिमल एक्सेसरीज वेअर की। एक हाथ में कंगन, तो दूसरी में घड़ी नजर आई और साथ ही कई सारी रिग्स भी पहनी हुई हैं। जिसे खुले बाल और छोटी-सी बिंदी लगाकर उन्होंने देसी टच दिया, तो सेज ग्रीन कलर का स्लिंग बैग कैरी करके पैरों में सफेद चप्पल डाल उन्होंने लुक पूरा किया। आखिर में वीणा देवी की बात करें, तो उनकी हरी साड़ी पर येलो लाइन्स बनी हैं। जिसके साथ उन्होंने कंट्रास्ट में रेड कलर का ब्लाउज पेयर किया, जिस पर हुआ सुनहरा फ्लोरल पैटर्न स्टनिंग लगा। अपने लुक को उन्होंने सोने के इयररिंग्स, हाथों में चूड़ियों के साथ कंगन, नोजपिन और चेन पहनकर पूरा किया, तो माथे पर बिंदी लगी है।
