धान खरीदी में किसानों को न हो परेशानी, कलेक्टरों को निर्देश: सीएम साय

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी की लगातार समीक्षा की जा रही है। सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की सुविधा और सुचारु धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास: सीएम साय