छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास: सीएम साय

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रचार-प्रसार और विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राजभाषा आयोग के अध्यक्ष और उनकी टीम इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और विस्तार के लिए और बेहतर काम होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान और संस्कृति से जुड़ी इस भाषा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

महादेव सट्टा केस में बड़ी कार्रवाई: दुबई में मौजूद दो आरोपियों के खिलाफ प्रत्यर्पण आदेश जारी