भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 356 रन पर रोका

Follow Us

क्राइस्टचर्च। आकाश दीप (पांच विकेट), अंशुल कम्बोज और गुरनूर बराड़ (दो-दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को दूसरे सत्र में न्यूजीलैंड को भोजनकाल के बाद 356 रन के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां सुबह के सत्र न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 246 रन से आगे खेलते हुए 84 रन जोड़े और तीन विकेट गंवाए। भोजनकाल तक न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 330 रन बनाए। इस टॉम ब्लंडल (नाबाद 80) और मैट हेनरी (नाबाद पांच) क्रीज पर मौजूद थे।

खरगे ने ज्योतिबा फुले को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनके संघर्ष को किया याद

भोजनकाल से पहले आकाश दीप ने नाथन स्मिथ (26) और काइल जैमीसन (19) के विकेट लिए और अंशुल कंबोज ने ग्लेन फिलिप्स (36) को आउट किया। भोजनकाल के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड 26 रन जोड़कर 356 रन के स्कोर पर सिमट गई। 116वें ओवर में गुरनूर बराड़ ने शतक की ओर बढ़ रहे टॉम ब्लंडल को आउट कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। ब्लंडल ने 211 गेंदों में 11 चौके लगाते हुए 89 रन बनाये। इसके बाद 117वें ओवर में आकाश दीप ने मैट हैनरी 19 रन को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का 356 रन के स्कोर पर अंत कर दिया।

बच्चों पर अव्वल आने का दबाव न डालें अभिभावक, प्रतिभा को दें प्राथमिकता: वित्त मंत्री चौधरी