रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। उन्होंने कहा कि परिसीमन (डीलिमिटेशन) की प्रक्रिया होने से लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ेगी। इससे अधिक लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि परिसीमन के बाद जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ने से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के अवसर भी मजबूत होंगे। इससे महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता प्रशस्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विशेष संसद सत्र देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 989 अंक और निफ्टी 277 अंक टूटा
