गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे विधायक इन्द्र साव

Follow Us

o गुरुनानक चौक और सरदार भगत सिंह चौक निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की
o गुरुनानक देव जी के बताए प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

भाटापारा। सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान संत गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर विधायक इंद्र साव गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के मत्था टेककर गुरु नानक देव जी के प्रति श्रद्धा और आस्था प्रकट की तथा क्षेत्रवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने गुरुनानक चौक भगत सिंह चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक इंद्र साव ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु नानक देव जी केवल सिख समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक हैं। उनकी शिक्षाएं हमें प्रेम, सद्भाव, सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने समाज को जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 36 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, एक सप्ताह में महिला विंग ने बनाया नया कीर्तिमान

विधायक ने कहा कि गुरु नानक देव जी का मूल संदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ आज भी उतना ही प्रासंगिक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और समाज में आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल हैं, जहां हर व्यक्ति को समानता का सम्मान मिलता है। उन्होंने गुरुनानक चौक निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की स्मृति और उनके आदर्शों को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है। चौक का विकास क्षेत्र की धार्मिक एवं सामाजिक पहचान को और बेहतर स्वरूप प्रदान करेगा।

खेत की जगह मरघट इसलिए हुआ रकबा शून्य…

कार्यक्रम में उपस्थित सिख समाज के लोगों ने विधायक का स्वागत किया तथा घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया। प्रकाश पर्व का यह आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरूसिंह सभा के अध्यक्ष बबलू चावला,भागसिंह सलूजा,अमरजीत सलूजा, मनिदर सिंह गुंबर,गुरमीत गुंबर ,राजा गुंबर,हरदीप चावला,राजू चावला,अमर छाबड़ा,विक्की सलूजा सहित काफी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे।