खेत की जगह मरघट इसलिए हुआ रकबा शून्य…

Follow Us

o कंप्यूटर में दिख रहा किसान का खेत
o तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सुधार की माँग

कांकेर। धान खरीदी शुरू हो चुकी है। किसान धान बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच किसानों की सबसे बड़ी मुसीबत रकबा शून्य होने से परेशानी बढ़ चुकी है। महज़ ग्रामीण क्षेत्रों के किसान का रकबा शून्य नहीं हुआ है मुख्यालय के कई किसानों का रकबा शून्य होने से फसल जांचकर्ता की जाँच पर सवाल खड़ा कर दिया है। मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत कोदाभाट के किसान अजय मोटवानी एवं उनके भाई राधाकृष्ण मोटवानी का क़रीब 12 एकड़ खेत मौजूद है।दो भाइयों की सम्मिलित खाते में धान का फसल होता है।

मार्गशीर्ष मास 2026: आज से शुरू हुआ पवित्र महीना, इन गलतियों से बचें

धान की फ़सल के पहले लैम्प्स से खाद बीज जैसे खेती से संबंधित समान कर्ज़ में लिया जाता है।अब फसल जांचकर्ता की लापरवाही का खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है। किसान अजय मोटवानी राधाकृष्ण मोटवानी ने बताया कि ग्राम कोदाभाट कांकेर तहसील व जिला कांकेर छ.ग. में सम्मिलात खाता राधाकृष्ण मोटवानी की कृषि भूमि खसरा नं 27/12 रकबा 1.5990हे. भूमि शासकीय भू-अभिलेखों में दर्ज एंव स्थित है। इसी तरह अजय मोटवानी की कृषि भूमि खसरा नं 27/27 रकबा 0.6880हे.भूमि शासकीय भू-अभिलेखों में दर्ज एंव स्थित है। उक्त दोनों कृषि भूमि में वर्तमान में धान का फसल लगा हुआ है। लेकिन फसल जांचकर्ता द्वारा गलत जानकारी उक्त भूमि से लगा हुआ मुक्तीचाम (मरघट) स्थित है का फोटो दशाकर गलत जानकारी दिया गया है।

मप्र की राजनीति में पक्ष-विपक्ष एक और निर्णायक दौर में: रंजन श्रीवास्तव 

जाँचकर्ता की गलत जानकारी के कारण आवेदक अपने धान का विक्रय नहीं कर पा रहा है। जबकि उक्त फसल हेतु आवेदक के खाद्य, दवाई एंव ऋण आदि लेम्प से लिया है। धान विकय नहीं होने से आवेदक को उक्त खाद्य, बीज ऋण पटाने में समस्या उत्पन्न हो जायेगा। किसानों की उक्त भूमि का स्थल का पुनः निरीक्षण करवा कर समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग किया गया है। ताकि समय पर कटी फसल को बेचकर खेती के लिए गए ऋण की अदा कर सके। इस दौरान किसान अजय मोटवानी ने बताया कि फसल जांचकर्ता द्वारा खेती की ज़मीन के बाहर बने मरघट को दर्शाया गया।कंप्यूटर में हमारा खेती की जमीन साफ दिख रही है। इससे प्रतीत होता है कि जाँच निरीक्षण के दौरान अधूरी जानकारी के चलते रकबा शून्य होने की जानकारी मिली है। जांचकर्ता की लापरवाही का खामियाजा किसानों कौन भुगतना पड़ रहा है।

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…