डोनाल्ड ट्रंप भारत-चीन समेत 14 अन्य देशों पर नए टैरिफ लागू करने की बना रहे योजना

Follow Us

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने 2 टैरिफ फैसलों पर कोर्ट के झटके लगने के बाद भी नया टैरिफ लागू करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन उन देशों पर अधिक टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है, जिन पर उसने सब्सिडी और दूसरी सरकारी मदद के जरिए घरेलू उद्योग को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। योजना से भारत को अमेरिकी टैरिफ के एक और दौर का सामना करना पड़ सकता है।

प्रस्तावित योजना में चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय संघ और कई दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था शामिल हो सकती हैं। यह योजना उद्योग सब्सिडी पर अमेरिकी की महीनों लंबी जांच के बाद बनी है। वाशिंगटन का तर्क है कि इससे विदेशी मैन्युफैक्चरर्स को अमेरिकी कंपनियों पर गलत फायदा मिलता है।

योजना से जुड़े लोगों ने बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर इस हफ़्ते जांच के नतीजों की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि टाइमलाइन बदल सकती है। प्रस्तावित टैरिफ को लेकर वाशिंगटन का कहना है कि कुछ देश जरूरत से अधिक इंडस्ट्रियल उत्पाद बना रहे हैं, और सब्सिडी, वित्तीय मदद और नीति समर्थन से विदेशी कंपनियां कम कीमत पर सामान बनाती हैं।

सेवा दूत अभियान – संकल्प सेवा संवाद की प्रांतीय कार्यशाला सम्पन्न

फिर कंपनिया अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छे दाम पर बेंच रही हैं, जिससे अमेरिकी कंपनियों से मुकाबला मुश्किल हो रहा है।
माना जा रहा है कि बराबरी का मौका न मिलने पर अमेरिकी कंपनियों को घाटा हो रहा है। ट्रंप के प्रस्तावित टैरिफ योजना में उन उत्पादों को कवर किया जाएगा जो भारत-चीन समेत 14 अन्य देश निर्यात करते हैं।

इसमें स्टील, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल जैसे कुछ इंडस्ट्रियल सामान को इससे बाहर रखा जा सकता है, क्योंकि उन पर पहले से अलग से टैरिफ लगा है। भारत पर कितना टैरिफ लगेगा, यह तय नहीं है, लेकिन सभी देशों पर टैरिफ अलग-अलग होंगे। भारत, चीन और वियतनाम पर दूसरे देशों की तुलना में अधिक टैरिफ हो सकता है।

ट्रंप की योजना ऐसे समय आई है, जब भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बात कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से टैरिफ नीति में बदलाव हुआ है, जिससे बातचीत में देरी हो रही है। अमेरिका ने भारतीय सामानों पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया, जिसे घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया और रूसी तेल खरीद की वजह से लगाए 25 प्रतिशत के अलग टैरिफ को हटा दिया।

28 नवंबर को होगा जीवनदाता परिवार सम्मान 2026

हालांकि, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सभी टैरिफ रद्द कर दिया है। भारत और अमेरिका के बीच लगातार व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। भारतीय अधिकारी अमेरिकी प्रतिनिधियों से कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने 18 नवंबर को बताया था कि जब तक नया अमेरिकन टैरिफ स्ट्रक्चर तय नहीं हो जाता, तब तक इंडिया और अमेरिका अपने प्रस्तावित व्यापार समझौते हस्ताक्षर नहीं कर सकते हैं। कोर्ट से टैरिफ रद्द होने के बाद दोनों देश नए सिरे से बात कर रहे हैं।