मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद

Follow Us

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 4643 बरामद।
बरामद मोटरसाइकिल की कीमत लगभग ₹50,000।

कांकेर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

प्रार्थी संजय चौधरी, पिता बलीराम, उम्र 33 वर्ष, निवासी बीरापारा, थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.11.2026 को वह अपने जीजा के घर झुनियापारा कांकेर आया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 4643, मॉडल SP 125 Shine Drum, घर के सामने खड़ी की थी। रात्रि करीब 12:30 बजे बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी। आसपास तलाश करने पर भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 431/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी की गई। इसी क्रम में मेलाभाठा टिकरापारा कांकेर मैदान में संदेही सुनील पटेल के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं उपयोग करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर आरोपी को दिनांक 25.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से सुशील कुशवाहा ने बेचा 16 क्विंटल धान, आसान हुई प्रक्रिया

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:-
सुनील पटेल, पिता तिहारू राम पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी झुनियापारा कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)।

जप्त संपत्ति का विवरण:-
01 नग मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 4643, मॉडल SP 125 Shine Drum, कीमत लगभग ₹50,000।

पुलिस टीम का विवरण:-
निरीक्षक जितेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक शिव बेसरे, आरक्षक अनिल मरकाम, संतोष मरकाम, चन्द्रशेखर वट्टी, रोमेश दिवान एवं पुरन साहू।

कांकेर पुलिस की अपील:-
अपराधों पर नियंत्रण पुलिस एवं आम जनता की साझा जिम्मेदारी है। नागरिकों से अपील है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस द्वारा आपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।