नई दिल्ली। कांग्रेस मतदाता सूचियों में कथित हेरफेर, बड़े पैमाने पर नाम हटाये जाने और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए 26 नवंबर को संविधान दिवस पर देशभर में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालेगी। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के पूरे दस्तावेजी सबूत सामने रखे हैं। महादेवपुरा में फर्जी और दोहरी मतदाता प्रविष्टियों, आणद में हजारों वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिशों तथा हरियाणा और अन्य राज्यों में अनियमितताओं से मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर हेरफेर का पता चलता है।
‘किंग’ के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय सबूतों को खारिज किया और उल्टा गांधी से हलफनामा मांगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव और चुनाव आयुक्तों को कानूनी संरक्षण देने वाले संशोधन पर भी सवाल उठाये और आरोप लगाया कि इन बदलावों से आयोग की स्वतंत्रता प्रभावित हुई है।
रिलीज से पहले ‘ये प्रेम मोल लिया’ के संगीत को मिले एक अरब व्यूज
वेणुगोपाल ने बताया कि सभी प्रदेश कांग्रेस समितियां कल संविधान दिवस पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर या महात्मा गांधी की प्रतिमा से मार्च शुरू करेंगी। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का पाठ करने के साथ ही संविधान की रक्षा की शपथ भी ली जाएगी। ‘वोट रक्षक’ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर हटाये गये मतदाताओं के नामों का सत्यापन कर उन्हें मतदान का अधिकार वापस दिलाने में मदद करेंगे। उन्होंने नागरिकों से भी मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लखनऊ में आयोजित मार्च में शामिल होंगे।
