रायपुर। पावन दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपरिवार आकाशवाणी चौक, सिविल लाइन स्थित मां महाकाली मंदिर, रायपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मां काली के चरणों में नमन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

साव ने सपरिवार मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचे माता रानी के श्रद्धालु भक्तों से आत्मीय मुलाकात की। साथ ही भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया।

साव ने इस अवसर पर मां महाकाली से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली, उन्नति और निरंतर विकास की कामना की, प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

