रियाद पर हमले में दो भारतीय घायल, भारत ने की कड़ी निंदा

Follow Us

नई दिल्ली। भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट की एक इमारत पर मंगलवार को हुए उस हमले की कड़ी निंदा की है जिसमें दो भारतीय घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक वक्तव्य में इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और सऊदी अरब में नागरिक, आर्थिक और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे लगातार हमलों को तत्काल रोकने की मांग की है।

सेमरिया घाट मे दिखा उमंग और उल्लास का उत्सव

भारत ने कहा है कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास घायलों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता दे रहा है। भारत का मानना है कि ऐसे हमलों से आम नागरिकों की जान को गंभीर खतरा है। ये हमले सऊदी अरब की संप्रभुता का उल्लंघन करने के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को भी कमजोर करते हैं। भारत ने सऊदी अरब की जनता और सरकार के प्रति एकजुटता दोहराते हुए उसकी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए अपना पूरा समर्थन जताया। भारत ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।

कोदवा में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया सोहाई बांधने का पर्व