संत कबीर दास, यतियतनलाल और बंजारी माता वार्ड का बदलेगा स्वरूप; विधायक मोतीलाल साहू ने किया 3.18 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के क्षेत्र में 7 विभिन्न स्थानों पर 1 करोड़ 2 लाख 46 हजार रूपये, यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के क्षेत्र में 5 विभिन्न स्थानों पर 38 लाख 59 हजार रूपये और बंजारी माता मन्दिर वार्ड क्रमांक 5 के क्षेत्र में 11 भिन्न स्थानों पर 1 करोड़ 77 लाख 47 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से इस प्रकार भिन्न 23 स्थानों पर 3 करोड़ 18 लाख 52 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्य जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शीघ्र कराये जाने नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू,

वार्ड 5 पार्षद अम्बिका साहू, वार्ड 3 पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे, वार्ड 15 पार्षद राजेश देवांगन सहित नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को अनुपम सौगात दी.रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भूमिपूजन करते हुए नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर को तत्काल नए स्वीकृत विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर जनहित में जनसुविधा हेतु प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.