Health News: कमर से पैर तक दौड़ता है करंट जैसा दर्द, न करें नजरअंदाज

Follow Us

नई दिल्ली। रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी का हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी उम्र के लोगों की सेहत इससे प्रभावित हुई है। व्यायाम की कमी, सेडेंटरी लाइफस्टाइल और ऑफिस में घंटों एक ही जगह पर बैठे रहने की आदत के चलते कमर-पीठ और पैरों में दर्द की समस्याएं बहुत कॉमन हो गई हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लंबे समय तक बैठकर काम करते रहना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और गलत पोश्चर के कारण कमर से लेकर पैरों में दर्द की समस्या बढ़ जाती हैं। कुछ लोगों को कमर में दर्द के साथ कूल्हे, जांघ और पैर तक तेज दर्द महसूस होता है। कई बार दर्द के साथ झनझनाहट या सुन्नपन की समस्या भी बढ़ जाती है। अगर लगातार इस तरह की दिक्कतें आपको परेशान कर रही हैं तो ये साइटिका की समस्या का संकेत हो सकता है।

अगर आपको भी कुछ समय से कमर से होकर दर्द पैरों तक फैल रहा है तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करा लें। साइटिका की समस्या कुछ स्थितियों में गंभीर समस्याओं को बढ़ाने वाली भी हो सकती है।

GTA 6 के दीवाने हैं तो फ्लोरिडा की इन 5 जगहों की करें सैर, मिलेगा गेम की Vice City जैसा रोमांच

साइटिका और इसकी समस्या के बारे में जानिए:
क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट से पता चलता है साइटिका शरीर की सबसे बड़ी नस (साइटिक नर्व) पर दबाव के कारण होने वाला दर्द है। इसका दर्द कमर के निचले हिस्से से शुरू होकर कूल्हे और पैर तक फैल जाता है। ज्यादातर मामलों में यह एक तरफ के पैर को प्रभावित करता है। वैसे तो साइटिका की समस्या समय के साथ ठीक हो जाती है, पर कुछ गंभीर स्थितियों में इसे ठीक करने के लिए सर्जरी तक की जरूरत हो सकती है।

  • साइटिक नर्व शरीर की सबसे लंबी नसों में से एक है, जो कमर के निचले हिस्से से होते हुए कूल्हे और पैरों तक जाती है।
  • जब इस नस पर दबाव पड़ता है या इसमें जलन होती है, तो दर्द कमर से पैर तक फैल सकता है।
  • हालांकि हर तरह का कमर दर्द साइटिका नहीं होता।

वैभव सूर्यवंशी ने 40 गेंदों में ठोके 151 रन

आखिर क्यों होती है साइटिका की दिक्कत?

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और पोश्चर की समस्याओं के कारण ऐसी स्थितियां हो सकती हैं जिसके कारण नसों पर दबाव बढ़ने लगता है।
  • रीढ़ की हड्डियों के बीच मौजूद डिस्क का बाहर की तरफ उभरना नस पर दबाव डाल सकता है।
  • स्पाइनल स्टेनोसिस की समस्या के कारण रीढ़ की नलिका के संकरी होने से नसों पर दबाव पड़ सकता है। इसके कारण भी साइटिका की दिक्कत हो सकती है।
  • उम्र के साथ रीढ़ की हड्डियों में होने वाले बदलाव के कारण भी कुछ लोगों की नसें प्रभावित हो सकती हैं, जिसके कारण साइटिका का दर्द बढ़ने लग जाता है।

कहीं आपको भी तो नहीं है ये समस्या?:

  • साइटिका की समस्या के कारण कमर में होने वाला दर्द कूल्हों से होते हुए पैरों तक फैलने लगता है।
  • पैर में जलन या बिजली के झटके जैसा दर्द होता है।
  • पैरों या पंजों में झनझनाहट महसूस होती रहती है।।
  • खांसने, छींकने या कुछ गतिविधियों के दौरान ये दर्द बढ़ सकता है।
  • आमतौर पर साइटिका का दर्द शरीर के एक तरफ ज्यादा महसूस होता है।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो बिस्तर पर आराम करने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार हल्की गतिविधियां जारी रखें। फिजियोथेरेपी, डॉक्टर की सलाह से व्यायाम और दर्द नियंत्रित करने वाली दवाओं से राहत मिल सकती है। हालांकि अगर दोनों पैरों में कमजोरी या सुन्नपन बढ़ रहा हो या पेशाब-मल पर नियंत्रण में परेशानी होने लगे, तो तुरंत इमरजेंसी इलाज जरूरी हो जाता है।

आयकर छापे में बड़ा खुलासा, 18 बैंक लॉकरों से मिले 20 करोड़ के गहने