GTA 6 के दीवाने हैं तो फ्लोरिडा की इन 5 जगहों की करें सैर, मिलेगा गेम की Vice City जैसा रोमांच

Follow Us

नई दिल्ली। वीडियो गेम GTA 6 में दिखाई देने वाली रंगीन दुनिया, चमचमाती सड़कें और शानदार नाइटलाइफ अगर आपको आकर्षित करती हैं, तो अमेरिका के फ्लोरिडा की सैर आपके लिए खास हो सकती है। यहां की कई जगहें गेम की काल्पनिक दुनिया Vice City जैसा अनुभव देती हैं। खूबसूरत समुद्र तटों से लेकर रंगीन स्ट्रीट आर्ट और रोमांचक जंगलों तक, यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है।

मियामी बीच: शानदार समुद्र तट, आर्ट डेको इमारतें, नियॉन लाइट्स और जीवंत नाइटलाइफ इस जगह को खास बनाते हैं। यहां घूमकर आपको Vice City जैसा माहौल महसूस होगा।

वैभव सूर्यवंशी ने 40 गेंदों में ठोके 151 रन

क्लेविस्टन: शहर की भीड़ से दूर खेतों, नहरों और गन्ने के विशाल मैदानों के बीच सुकून के पल बिताने के लिए यह शानदार जगह है।

विनवुड: रंगीन दीवारों पर बनी आकर्षक पेंटिंग्स और स्ट्रीट आर्ट के लिए मशहूर यह इलाका फोटोग्राफी पसंद करने वालों को खूब पसंद आएगा।

एवरग्लेड्स नेशनल पार्क: यहां बोट टूर के जरिए दलदली इलाकों और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखने का मौका मिलता है। मगरमच्छों और वन्यजीवों का नजारा रोमांच बढ़ा देता है।

फ्लोरिडा कीज: नीले समुद्र, छोटे द्वीपों और खूबसूरत सड़कों के बीच रोड ट्रिप का आनंद लेने के लिए यह बेहतरीन जगह है।

आयकर छापे में बड़ा खुलासा, 18 बैंक लॉकरों से मिले 20 करोड़ के गहने