राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले की डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र में संचालित दो शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नए आवंटन के लिए पात्र संस्थाओं से 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगढ़ ने आज बताया कि पूर्व संचालक संस्थाओं द्वारा अनियमितता किए जाने के कारण उनका संलग्नीकरण निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद दोनों दुकानों को नई पात्र संस्थाओं को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
सरगुजा में अडानी एंटरप्राइजेज के सीएसआर कार्यों, तारा कोल ब्लॉक आवंटन की होगी जांच
नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक नौ अम्बेडकर वार्ड में मां महागौरी महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित तथा वार्ड क्रमांक 10 गणेश वार्ड में सांई बाबा खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित द्वारा पूर्व में उचित मूल्य दुकानों का संचालन किया जा रहा था। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व-सहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां तथा राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में महज 47 दिन होगी धान खरीदी, किसानों की परेशानी बढ़ेगी- दीपक बैज
इच्छुक पात्र संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 नवंबर तक कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय डोंगरगढ़ में आवेदन जमा कर सकती हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। दुकानों का आवंटन छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा।
