योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया शोक

Follow Us

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में किरण देव ने कहा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मां का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि माता सावित्री देवी का जीवन सादगी, त्याग और उच्च संस्कारों का प्रतीक रहा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ जैसे तपस्वी और कर्मयोगी व्यक्तित्व को संस्कार दिए, जो आज राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित हैं। किरण देव ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।