गरियाबंद। थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 327/2026 धारा 64(2)(एम), 91, 238 बीएनएस एवं 6, 21 पॉक्सो एक्ट के तहत 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है :-दिनांक 31.10.2026 को सुबह करीब 07.00 बजे आयुष्मान अस्पताल नवापारा रोड किनारे नाली में एक अज्ञात मृत नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना पर थाना गोबरा नवापारा में मर्ग क्रमांक 72/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। शव पंचनामा एवं पीएम कार्यवाही कराई गई।
जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं पतासाजी पर पता चला कि घटना दिनांक 30-31/10/2026 की दरम्यानी रात्रि में एक नाबालिग बालिका ने आयुष्मान अस्पताल गोबरा नवापारा में नवजात शिशु को जन्म दिया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी द्वारा नाबालिग होना जानते हुए भी उसके साथ शारीरिक शोषण कीया गया एवं गर्भपात की दवाई लेने के बाद पेट में अचानक दर्द होने पर वह अस्पताल गई थी।
जांच में यह भी पाया गया कि अस्पताल के संबंधित कर्मचारियों / चिकित्सक द्वारा पॉक्सो एक्ट की धारा 19 में निर्धारित कर्तव्यों का पालन नहीं किया गया व नाबालिग के उपचार के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है इस आधार पर सभी संबंधितों पर पोक्सो एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
उक्त तथ्यों के आधार पर मर्ग जांच से अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा से हटी रोक, 2,292 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
गिरफ्तार आरोपीगण :-
- दौलत चक्रधारी पिता पोखराज चक्रधारी उम्र 20 साल साकिन कोलियारी थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर
- चुम्मन साहू पिता लोमेश साहू उम्र 23 साल साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद
- बुधपाल सिंह पिता भूरेलाल सिंह उम्र 38 साल साकिन अनुव्रत विहार टीचर्स कॉलोनी कोटा रायपुर
- प्रदीप यादव पिता अशोक यादव उम्र 31 साल साकिन अमरपुर थाना संग्रामपुर जिला अमेठी (उ.प्र.) हाल पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नवापारा थाना गोबरा नवापारा
आरोपियों को दिनांक 19.11.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें दिनांक 02.12.2026 तक न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
नोट: इस प्रेस विज्ञप्ति में पीडि़ता की पहचान उजागर नहीं की गई है। कृपया प्रकाशन में भी पीडि़ता का नाम, फोटो व पहचान संबंधी कोई जानकारी प्रकाशित न करें।
