बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में माओवादियों का डम्प बरामद, 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल जब्त

Follow Us

बीजापुर। जिले में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना पामेड़ और कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने ग्राम जीड़पल्ली के जंगलों में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया डम्प बरामद किया है। इसमें दो बीजीएल लॉन्चर और 36 बीजीएल सेल मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पामेड़ क्षेत्र के ग्राम जीड़पल्ली के जंगलों में माओवादी डम्प छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर थाना पामेड़ और कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखी गई सामग्री का पता लगाया। डम्प की तलाशी लेने पर दो बीजीएल लॉन्चर और 36 बीजीएल सेल बरामद किए गए। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 11.2 किलो वायर बरामद

बीजापुर पुलिस के अनुसार, जिले में माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा सुरक्षा कैंप को दें। ऐसी सामग्री को छूने या उसके पास जाने से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।