The conjunction of the Sun and Saturn will form a ‘Navapanchama Yoga: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसान समय-समय पर ग्रहों की चाल में बदलाव के कारण कई तरह के योगों का निर्माण होता है। ऐसा ही एक योग 16 नवंबर को बनेगा। इस दिन सूर्य और शनि के बीच नवपंचम योग का निर्माण होगा। सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और शनि के साथ मिलकर नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष में सूर्य और शनि की आपस में शत्रुता का भाव रहता है लेकिन नवपंचम योग बनने से कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं नवपंचम राजयोग का लाभ किन राशि वालों को होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि का नवपंचम योग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपके अधूरे कार्यों में गति आ सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। अचानक से धन लाभ के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कारोबार में कोई अच्छी और नई डील फाइनल हो सकती है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर और शनि के साथ नवपंचम योग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है। लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में कामयाबी मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बड़ेगा। परिवार संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग आपके करियर और कारोबार में ऊंचा मुकाम दिला सकता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको मनचाही नौकरी मिलने के मौके आ सकते हैं। व्याापर में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। आर्थिक उन्नति के अच्छे योग हैं। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा था उनको सफलता हासिल हो सकती है।
बिना किसी लक्षण के बढ़ती है साइलेंट डायबिटीज, दुनियाभर में लाखों लोग अनजान




