नौ दिनों में रामायण की लम्बी छलांग, 1100 करोड़ से ज्यादा कमाई की

Follow Us

मुंबई। रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज नौ दिनों में दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को मिल रही इस कामयाबी से रामानंद सागर की ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी काफी खुश हैं। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही भरोसा था कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी।

मुझे पहले से पता था फिल्म हिट होगी’
हाल ही में पैपराजी से बातचीत के दौरान जब दीपिका चिखलिया को फिल्म की शानदार कमाई के बारे में बताया गया, तो उन्होंने खुशी जाहिर की। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही फिल्म की सफलता का अंदाजा लगा लिया था। उनके मुताबिक, फिल्म को काफी अच्छी तरह बनाया गया है और इसमें बड़े-बड़े कलाकार शामिल हैं। इसकी कहानी, कलाकारों का काम और विजुअल इफेक्ट्स भी बेहद खूबसूरत हैं।

दीपिका ने फिल्म के कलेक्शन पर खुशी जताते हुए पैपराजी से इसे सिनेमाघरों में देखने की अपील भी की। उनका मानना है कि इस तरह की भव्य फिल्म का असली अनुभव बड़े पर्दे पर ही मिलता है।

आज भी माता सीता के नाम से पहचानी जाती हैं दीपिका
दीपिका चिखलिया के लिए ‘रामायण’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि उनके करियर की सबसे खास पहचान है। साल 1987 में रामानंद सागर की टीवी सीरीज में उन्होंने माता सीता का किरदार निभाया था। इस भूमिका ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया।

सीरियल को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि कई दशक बाद भी लोग उन्हें माता सीता के रूप में ही याद करते हैं। ऐसे में जब बड़े पर्दे पर ‘रामायण’ की नई कहानी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, तो दीपिका की प्रतिक्रिया भी खास हो गई है। उन्होंने फिल्म की सफलता के साथ-साथ उसके भव्य निर्माण और तकनीकी काम की भी तारीफ की है।

फिल्म का बजट 4000 करोड़,
‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में गिना जा रहा है। इसके दोनों हिस्सों का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाना है। पहले भाग का नाम ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ है।

इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद दिवाली की छुट्टियों में दर्शकों की संख्या बढ़ी और कलेक्शन में भी उछाल आया। पहले सोमवार को फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के नौ दिनों के भीतर इसका घरेलू कलेक्शन 600 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जबकि दुनियाभर की कमाई 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई।

ओम’ के ट्रेलर में धनुष का दमदार अवतार, ममूटी का दबदबा और साई पल्लवी का बेखौफ अंदाज

2028 में रिलीज होगा दूसरा भाग
फिल्म के पहले हिस्से को भारत के साथ विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके विजुअल इफेक्ट्स की तुलना कुछ दर्शक ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘अवतार’ जैसी फिल्मों से कर रहे हैं। अब दर्शकों की नजर इसके दूसरे भाग पर है, जिसे 2028 में रिलीज किया जाना है।

दूसरे भाग में सनी देओल भगवान हनुमान और राघव जुयाल मेघनाद की भूमिका में दिखाई देंगे। पहले हिस्से को मिल रही सफलता के बाद फिल्म के अगले भाग से दर्शकों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।