सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक, मुम्बई ने हैदराबाद को हराया सात विकेट से

Follow Us

कोलकाता। सूर्यकुमार यादव (नाबाद 60) की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुम्बई ने शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में हैदराबाद को 41 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। आज यहां टॅास जीतकर मुम्बई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 172 रनों का स्कोर बनाया। अभिरथ रेड्डी ने सर्वाधिक (35), कोडिमेला हिमातेजा (25), कप्तान चामा मिलिंद (22), प्रणव वर्मा (18), अमन राव ने (16) और अजय देव गौड़ ने (12) रनों का योगदान दिया। मुम्बई की ओर से मैक्सवेल स्वामीनाथन ने तीन विकेट लिये। शिवम दुबे और साई राज पाटिल को दो-दो विकेट मिले। अथर्व अंकोलेकर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

कुलदीप यादव टेस्ट टीम से बाहर, गुरनूर बरार को किया गया शामिल

इसके बाद 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई ने 13.1 ओवरों में तीन विकेट पर 174 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। अंगकृष रघुवंशी (22), हार्दिक तोमर (22) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुशीर खान की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर मुम्बई की जीत पक्की कर दी। मुशीर खान ने 24 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाये । उन्हें 12वें ओवर में देव गौड़ ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने 21 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 60 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। शिवम दुबे 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

अमेरिका में घंटों की रुकावट के बाद उड़ानों के प्रस्थान पर लगी रोक हटी