रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार धान खरीदी के लिए पूरी तरह तैयार है। किसानों से धान की खरीदी सुचारु और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और धान खरीदी के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने और खरीदी प्रक्रिया को सुचारु बनाने के निर्देश दिए हैं।
धान खरीदी के लिए पूरी तरह तैयार छत्तीसगढ़ सरकार, किसानों को मिलेगा पूरा सहयोग: CM साय
