सोशल मीडिया पर वायरल हुई इशी माँ के बेबी शावर की तस्वीरें, फोटोशूट में दिखा खास अंदाज़

Follow Us

मुंबई। टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें’ की ईशी माँ यानी मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द मां बनने वाली हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और उनके हस्बैंड विवेक दहिया ने हाल ही में फैंस को खुशखबरी दी। और तब से उनके फैंस ख़ुशी से झूम उठे हैं। आपको बता दें की शादी के दस साल बाद उनके घर इतनी बड़ी खुशखबरी आई है और इसे लेकर पूरा परिवार काफ़ी उत्साहित है। अभी हाल ही में दिव्यांका की गोदभराई रखी गई थी, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गोदभराई की तस्वीरें-वीडियो शेयर की हैं जिस पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। उन तस्वीरों में दिव्यांका की खुशी और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ़ साफ़ दिख रहा है। और इस ख़ास दिन पर उन्होंने रेड कलर का फ्रॉक सूट पहना। इसके साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाया और मॉम टू बी का टैग भी पहना। दिव्यांका का ये गेटअप उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है।इस मौके पर दिव्यांका के पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया ब्लू कलर की शर्ट और लाइट कलर की जींस में दिखे। कपल की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया।बैकग्राउंड पर गौर फरमाया जाए तो, एक पोस्टर लगा है जिस पर लिखा है, ‘वेलकम टू पेरेंटहुड दिव एंड विव… बेबी शॉवर।’