झारखंड के खूंटी जिले में झूलते बिजली तार ने ली दंतैल हाथी की जान, जांच में जुटा वन विभाग

Follow Us

रांची। झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में विद्युत तार की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत हो गई। जिले के रनिया-सोदे मुख्य पथ स्थित तेतारी गांव में बालिका विद्यालय के समीप झाड़ियों के पास झूल रहे विद्युत तार की चपेट में आने से एक दंतैल हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे की है।

औरंगाबाद में ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथी कोयल नदी की ओर से तेतारी गांव की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान रास्ते में झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से हाथी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह हाथी की मौत की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग के वरीय अधिकारियों और रनिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी एवं वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कल से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक का पूरा कार्यक्रम